Kuwait: ब्रिटेन की समुद्री सुरक्षा एजेंसी यूकेएमटीओ ने गुरुवार को बताया कि कुवैत के तट से दूर समुद्र में एक टैंकर में विस्फोट से तेल रिसाव हुआ।
अमेरिका-ईरान-इजराइल युद्ध के कारण खाड़ी देशों में समुद्री परिवहन ठप्प है, ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने कहा है कि ऊर्जा के लिए दुनिया के सबसे अहम समुद्री परिवहन मार्गों में से एक, होर्मुज जलडमरूमध्य पर उनका पूरा नियंत्रण है।
यूकेएमटीओ ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, “लंगर डाले एक टैंकर के मास्टर ने खाड़ी देश के मुबारक अल-कबीर क्षेत्र के पास बंदरगाह की ओर एक विस्फोट देखा।”
इसमें कहा गया, “मालवाहक टैंक से निकलने वाले पानी में तेल मौजूद है, जिसका पर्यावरण पर असर पड़ सकता है।”
कुवैत के आंतरिक मंत्रालय ने कहा कि विस्फोट “कुवैती क्षेत्रीय जल सीमा के बाहर” हुआ, जो मुबारक अल-कबीर बंदरगाह से कम से कम 60 किलोमीटर दूर है।