Japan: जापान की प्रधानमंत्री को चुनाव से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन

Japan: चुनाव से दो दिन पहले जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची को शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पूर्ण समर्थन मिल गया। कयास लगाए जा रहे हैं कि उनका गठबंधन इस चुनाव में भारी बहुमत के साथ सत्ता में आ सकता है। जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री को उम्मीद है कि अक्टूबर में एशिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की बागडोर संभालने के बाद वो अपनी लोकप्रियता का फायदा फिर उठा सकेंगी।

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा कि ताकाइची “पहले ही एक मजबूत, शक्तिशाली और बुद्धिमान नेता साबित हो चुकी हैं और वो एक ऐसी नेता हैं जो वास्तव में अपने देश से प्यार करती हैं।” ट्रंप ने अपना समर्थन देते हुए कहा कि अमेरिका और जापान व्यापार पर एक “बहुत महत्वपूर्ण” समझौते पर पहुंचने के साथ-साथ राष्ट्रीय सुरक्षा पर सहयोग करने के लिए काम कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा, “प्रधानमंत्री ताकाइची और उनकी गठबंधन सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों के लिए उन्हें सशक्त मान्यता मिलनी चाहिए।” हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति आमतौर पर विदेशी चुनावों में उम्मीदवारों का समर्थन करने से परहेज करते रहे हैं, लेकिन ट्रंप ने ऐसा बार-बार करते आ रहे हैं।

64 वर्षीय ताकाइची ने पदभार संभालने के कुछ ही दिनों बाद ट्रंप का जापान में स्वागत करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए समर्थन दिया और उन्हें गोल्फ से संबंधित यादगार वस्तुएं उपहार में दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *