Iran War: ईरान दो हफ्ते के संघर्ष-विराम पर सहमत, इस्लामाबाद में अमेरिका के साथ बातचीत करेगा

Iran War: ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने कहा कि उसने युद्ध में दो हफ्ते के संघर्ष-विराम को मान लिया है और शुक्रवार से इस्लामाबाद में अमेरिका के साथ बातचीत करेगा।

परिषद के बयान में जोर देकर कहा गया, “इसका मतलब ये नहीं है कि युद्ध खत्म हो गया है।” ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि अगले दो हफ्तों तक ईरान की सेना की देखरेख में होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों को गुजरने की इजाजत होगी।

हालांकि यह तुरंत साफ नहीं हुआ कि ईरान दुनिया भर में ऊर्जा आपूर्ति के लिए अहम इस जलमार्ग पर अपनी सख्ती कम करेगा या नहीं।

अपनी सोशल मीडिया साइट पर एक पोस्ट में, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान “जलडमरूमध्य को पूरी तरह, तुरंत और सुरक्षित रूप से खोलने” पर राजी हो जाता है, तो वो “दो हफ़्तों के लिए ईरान पर बमबारी और हमले रोक देंगे।”

ट्रंप ने कहा कि उन्होंने यह फैसला पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर के साथ “बातचीत के आधार पर” लिया है। 28 फरवरी को युद्ध शुरू होने के बाद से, ट्रंप ने कई बार समय-सीमा खत्म होने से ठीक पहले ही पीछे हट चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *