Iran War: जम्मू कश्मीर में युद्ध से जूझ रहे ईरान के लिए धन जुटाने के मकसद से चलाए गए एक दान अभियान के दौरान श्रीनगर में आयोजित एक नीलामी में चलन से बाहर हो चुके पचास पैसे के एक सिक्के की कीमत 17,000 रुपये तक पहुंच गई।
कश्मीर में रविवार को शुरू किया गया दान अभियान तीसरे दिन भी जारी रहा और इस दौरान डल झील के मीर बेहरी इलाके में भावुक तस्वीरें देखने को मिलीं। इस दौरान पांच साल के एक बच्चे ने मीर बेहरी के लाटी मोहल्ले में ईरान के राहत कार्यों के लिए अपनी गुल्लक दान कर दी। बच्चे ने 50 पैसे का सिक्का भी जमा किया था।
बच्चे की इस पहल की इलाके के लोगों ने जमकर तारीफ की। स्थानीय लोगों का कहना है कि मैंने सुना कि एक बच्चे ने पिग्गी बैंक दिया है, डोनेट किया है फिर उसमें से निकला 50 पैसे का सिक्का मैं यही सोच रहा था ये बच्चा कब से सेविंग कर रहा है अपनी खुशी के लिए कि इसने ये सोचा होगा मैं बड़े होकर ये पैसे निकालूंगा कुछ न कुछ तो लूंगा ही इन पैसों से। फिर मुझे याद आया 50 पैसे का सिक्का किस टाइम पर चलता था, तब से ये बच्चा सेविंग कर रहा है। लेकिन वो डोनेट किया ईरान के लिए ताकि उनको कुछ जरूरत आए इससे।
“ये 50 पैसे का सिक्का इसको फिर ऑक्शन में लिया गया। पांच रुपये से स्टार्ट हुआ इसकी बोली फिर मैंने सोचा मैं भी इसमें शामिल होऊं। मैं बयान नहीं कर सकता मैंने जब से ये सिक्का लिया है तब से मैं मुतमइन हुआ हूं कि मैंने कुछ किया है। हर कोई इंसान दुनिया में कोई काम करता है मैंने कुछ आखिरत के लिए किया है। मैंने सोचा ये मुझे आखिरत में…ए-निजात का मतलब बाइस बनेगा उस टाइम। मेरे लिए ये बहुत कुछ मायने रखता है। मैं इसको बोल नहीं सकता अपने जज्बात।”
50 पैसे के सिक्के के लिए बोली पाँच रुपये से शुरू हुई, लेकिन आखिरकार जावेद ने इसे 17,000 रुपये में खरीदा। आयोजकों के मुताबिक, श्रीनगर के इस इलाके में ज्यादातर गरीब परिवार रहते हैं, इसके बावजूद चलाए गए दान अभियान के जरिए ईरान के लिए तीन लाख रुपये से ज्यादा की रकम जुटाई गई।