Iran Protest: ईरान के निर्वासित युवराज के आह्वान पर तेहरान और देश के अन्य हिस्सों में प्रदर्शनकारियों के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद देश में इंटरनेट और टेलीफोन लाइन काट दी गईं।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि “तानाशाह मुर्दाबाद” और “इस्लामी गणराज्य मुर्दाबाद” के नारे मोहल्लों में गूंज रहे थे। कुछ प्रदर्शनकारियों ने पूर्व शाह की खुलेआम प्रशंसा की।
आर्थिक संकट के कारण ईरान में शुरू हुए विरोध प्रदर्शन अब पूरे देश में फैल गए हैं। अब तक प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा में 39 लोगों की जानें गई हैं, जबकि दो हजार से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है।
ईरानी शासन ने हालात बेकाबू होते देख इंटरनेट सेवा बंद कर दी है और टेलीफोन लाइनें भी काट दी हैं।