Epstein Files: अमेरिकी न्याय विभाग ने कहा कि बदनाम फाइनेंसर जेफरी एपस्टीन से जुड़े ताजा दस्तावेज जारी करने के बाद से उसने कई हजार दस्तावेज और “मीडिया” हटा दिए हैं, जिनमें गलती से पीड़ितों की पहचान वाली जानकारी शामिल हो सकती थी।
उसने संवेदनशील जानकारी के लीक होने के लिए “तकनीकी या मानवीय गलती” को जिम्मेदार ठहराया, जिसका पीड़ितों और उनके वकीलों ने विरोध किया था।
एपस्टीन और उसकी करीबी घिसलेन मैक्सवेल के खिलाफ लाए गए सेक्स ट्रैफिकिंग मामलों की देखरेख कर रहे न्यूयॉर्क के जजों को लिखे एक पत्र में, अमेरिकी अटॉर्नी जे. क्लेटन ने लिखा कि विभाग ने पीड़ितों या उनके वकीलों द्वारा पहचानी गई लगभग सभी सामग्री हटा दी हैं। साथ ही सरकार द्वारा स्वतंत्र रूप से पहचाने गए “काफी संख्या में” दस्तावेज भी हटा दिए हैं।