Winter: ‘विंटर कार्निवल’ के रंग में रंगा शिमला, क्रिसमस और नए साल के जश्न के माहौल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

Winter:  क्रिसमस और नए साल के जश्न से पहले शिमला नौ दिन के ‘विंटर कार्निवल’ के लिए जोश से भरे सैलानियों का गर्मजोशी से स्वागत कर रहा है। इस खास आयोजन में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद और मनोरंजन गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं, जो पहाड़ों की रानी कहे जाने वाले शहर में उत्सव का माहौल पैदा कर रही है। इस भव्य कार्निवल को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं।

कार्निवल में शामिल हो रहे लोग बेफिक्री के साथ मजा ले सकें, इसके लिए शिमला और आस-पास के इलाकों में बड़ी संख्या में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है।

सैलानियों की मदद के लिए यहां सुविधा केंद्र भी बनाया गया है। पुलिस ने पर्यटकों और शहर के लोगों से यातायात से जुड़े नियमों का पालन करने और प्रशासन के साथ सहयोग करने की अपील की है।

शिमला विंटर कार्निवल एक जनवरी तक चलेगा। इस दौरान लोग यहां के सर्द मौसम में हिमाचल प्रदेश की संस्कृति से अलग अंदाज में रूबरु होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *