Snowfall: हिमाचल प्रदेश के धंदेरवारी में हिमपात की वजह से सभी सड़कें अवरुद्ध हो जाने के बीच भारतीय वायु सेना के एक हेलीकॉप्टर ने हिमाचल प्रदेश में 9,000 फुट की ऊंचाई पर स्थित एक गांव से लकवाग्रस्त 85 वर्षीय महिला को आपातकालीन चिकित्सा सहायता के लिए अस्पताल पहुंचाया।
भारतीय वायु सेना ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी। उसने कहा कि हिमपात और कम दृश्यता के बीच जीवन रक्षक अभियान सफलतापूर्वक पूरा किया गया।
पोस्ट में कहा गया है कि समय पर चिकित्सा सहायता मिलने के बाद बुजुर्ग महिला की हालत स्थिर है।
हिमपात के बीच IAF के हेलीकॉप्टर ने बुजुर्ग महिला को पहुंचाया अस्पताल..#snowfall #Himachal #IAF @IAF_MCC pic.twitter.com/IQywNphrZ8
— Tikhee Mirchi (@tikhee_mirchi) February 2, 2026