Vijay-Rashmika: विजय-रश्मिका के रिसेप्शन में फिल्मी सितारे, नंगे पैर पहुंचे राम चरण

Vijay-Rashmika:  26 फरवरी को राजस्थान के उदयपुर में शादी के बंधन में बंधे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकाेंडा ने तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में रिसेप्शन पार्टी की। प्रीतिभोज के इस मौके पर फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों के अलावा राजनीतिक हस्तियां भी नजर आईं। तेलंगाना से आने वाले भाजपा नेता जी किशन रेड्डी भी विजय और रश्मिका को भावी दांपत्य के लिए शुभकामनाएं देने पहुंचे।

Vijay-Rashmika

जहां साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े नाम नए जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंचे। इस ग्लैमरस शाम में अभिनेता राम चरण की एंट्री ने खास तौर पर लोगों का ध्यान खींचा।

क्यों नंगे पैर पहुंचे थे राम चरण?
राम चरण अपनी पत्नी उपासना कामिनेनी कोनिडेला के साथ रिसेप्शन में पहुंचे और पैंट शर्ट में नजर आए। सबसे खास बात यह रही कि वे नंगे पैर समारोह में शामिल हुए। हालांकि यह कोई फैशन स्टेटमेंट नहीं था, बल्कि इसके पीछे एक धार्मिक कारण है।

Vijay-Rashmika

 

विजय-रश्मिका के रिसेप्शन में मृणाल ठाकुर, श्रीलीला, अल्लू अर्जुन, राम चरण, चिरंजीवी, नागा चैतन्य के अलावा कई फिल्मी सितारे पहुंचे।

 

Vijay-Rashmika

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *