Toxic Teaser: ‘केजीएफ’ स्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक’ का टीजर आज रिलीज हो गया है। इसके साथ ही ‘टॉक्सिक’ की दुनिया से पर्दा हट गया है। फिल्म का पहला लुक सामने आने के बाद जैसी उम्मीद थी, टीजर बिल्कुल वैसा ही है।
1 मिनट 55 सेकंड के टीजर में कुछ भी अलग या नया नजर नहीं आता है। पूरे टीजर में सिर्फ एक्शन ही एक्शन दिखता है, फिल्म की कहानी के बारे में कुछ भी नहीं पता चलता है। टीजर की शुरुआत ही किसी मिशन की तैयारी से होती है, जहां पर बड़ा खतरा होने की बात कही जाती है। पूरे टीजर में सिर्फ यश की झलक ही देखने को मिलती है।
एक बार फिर से यश एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं. गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म के नए टीजर में डायलॉगबाजी है, खून-खराबा है और एक विलेन को भी दिखाया गया है. फिल्म की बाकी कास्ट अभी भी गायब ही है। हां, ‘केजीएफ’ और बाकी एक्शन फिल्मों की तरह, यहां भी इतना तय है कि ‘टॉक्सिक’ में भी एक्शन नेक्स्ट लेवल का देखने को मिलेगा। टीजर में बर्फ से लदे पहाड़ों से लेकर डांस बार तक में सिर्फ एक्शन ही नजर आता है।
बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला रणवीर सिंह की मच अवेटेड ‘धुरंधर 2’ से होगा। कई फिल्मों ने धुरंधर के कारण अपनी रिलीज डेट को बदल लिया है, लेकिन यश की टॉक्सिक उसी दिन रिलीज होगी। दोनों ही फिल्में 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं। दोनों ही फिल्मों को लेकर बज बना हुआ है। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर एक तगड़ी टक्कर होने की उम्मीद है।