Tara Sutaria: अभिनेत्री तारा सुतारिया ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी निजी जिंदगी को लेकर फैलने वाली अफवाहों और सोशल मीडिया पर होने वाली नकारात्मकता पर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि लगातार चर्चा और गॉसिप के बीच अपनी मानसिक शांति बनाए रखना उन्होंने समय के साथ सीख लिया है और अब आंतरिक सुकून उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता बन चुका है।
Elle India से बातचीत में टॉक्सिक फेम अभिनेत्री ने कहा कि बचपन से ही लाइमलाइट में रहने के कारण उन्हें जल्दी समझ आ गया था कि असली सफलता बाहरी नहीं, बल्कि भीतर होती है।
तारा ने कहा,
“मैं हमेशा मानती हूं कि सफलता अंदर से आती है। मानसिक शांति, कुछ अपने लोग जो आपसे प्यार करें और खुद को पहचानना — यही असली लक्ष्य है। मैंने कई बार काम से ऊपर अपने मूल्यों को रखा है। मैं एक फिल्म खो सकती हूं, लेकिन खुद को नहीं।”
तारा ने यह भी स्वीकार किया कि मीडिया में चलने वाली अटकलें, खासकर अभिनेता वीर पहाड़िया के साथ उनके रिश्ते को लेकर, कई बार शोर पैदा कर देती हैं। हालांकि उन्होंने साफ कहा कि वह हर अफवाह पर प्रतिक्रिया देना जरूरी नहीं समझतीं। अभिनेत्री के मुताबिक, जब तक उन्हें और उनके करीबियों को सच्चाई पता है, वही उनके लिए काफी है।
“जब तक मुझे और मेरे अपने लोगों को सच्चाई पता है, वही मायने रखता है,” तारा ने कहा।
गौरतलब है कि तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के रिश्ते की चर्चा 2025 में तब तेज हुई थी, जब दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए प्यार भरे कमेंट करते और सार्वजनिक कार्यक्रमों में साथ नजर आए। इंडिया कॉउचर वीक जैसे इवेंट्स में भी दोनों की मौजूदगी चर्चा में रही। हालांकि हाल के महीनों में दोनों के ब्रेकअप की अटकलें भी सामने आई हैं, लेकिन इस पर न तो तारा और न ही वीर ने कोई आधिकारिक बयान दिया है।
तारा का कहना है कि इन तमाम चर्चाओं के बीच खुद से जुड़े रहना और मानसिक संतुलन बनाए रखना ही उन्हें आगे बढ़ने की ताकत देता है।