Salim Khan: दिग्गज पटकथा लेखक सलीम खान को मुंबई के लीलावती अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। एक सूत्र ने यह जानकारी दी। खान ‘शोले’, ‘दीवार’ और ‘जंजीर’ जैसी सुपरहिट फिल्मों के लेखक हैं।
एक सूत्र ने कहा, ‘‘उन्हें (सलीम खान) आज सुबह लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह आईसीयू में हैं।” सलीम खान ने 70 के दशक में जावेद अख्तर के साथ मिलकर हिंदी सिनेमा की कई सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ फिल्मों की पटकथा लिखीं।
उन्होंने पिछले साल नवंबर में अपना 90वां जन्मदिन मनाया था। सलीम खान के बेटे और अभिनेता सलमान खान अस्पताल के बाहर दिखाई दिए।
पिता सलीम खान की तबियत बिगड़ने की खबर सुनते ही सलमान खान तुरंत लीलावती अस्पताल पहुंचे चुके हैं। हॉस्पिटल से सलमान खान का वीडियो सामने आया है। इसमें सलमान का चेहरा उतरा हुआ नजर आ रहा है और वो काफी चिंतित दिखाई पड़ रहे हैं। इसके बाद फैंस सलीम खान के स्वास्थ्य को लेकर और भी चिंतित हैं।