Rashmika Vijay Sangeet: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के बाद से ही चर्चा में बने हैं, 26 फरवरी को उदयपुर में दोनों ने दो अलग-अलग रीति-रिवाजों से शादी की. जिसके बाद एक साथ फर्स्ट पब्लिक अपीयरेंस में ही छा गए, अब शादी के 5 दिन बाद रश्मिका और विजय ने फैन्स के साथ अपने संगीत फंक्शन की तस्वीरें शेयर की हैं.
साउथ इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के बंधन में बंध गए हैं. उदयपुर में 26 फरवरी को दोनों ने दो अलग-अलग रीति रिवाजों से शादी की. 2 मार्च को विजय के गांव में सत्यनारायण भगवान की पूजा का आयोजन किया गया था. जहां पर दोनों पहुंचे और खूब तस्वीरें वायरल हो रही हैं. खैर, इसी बीच रश्मिका और विजय ने अपने संगीत नाइट की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है, जो आते ही हर तरफ छा गई.
दरअसल अपने संगीत फंक्शन में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने खूब डांस किया. एक्टर रश्मिका को गोद में उठाकर झूमे और इस खास पल की तस्वीरें भी शेयर की है. दोनों ने इस परफेक्ट मोमेंट का वीडियो भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है.
रश्मिका मंदाना ने संगीत नाइट की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- रात प्यार, खुशी के आंसुओं, हंसी, म्यूजिक, गाने, चमक-दमक और रात भर हमारे डांस से भरी रही. यह सच में अब तक की सबसे मजेदार रात थी. विज्जू और मैं एक-दूसरे को सरप्राइज देना चाहते थे. परिवार हमें सरप्राइज देना चाहता था. अपने परिवारों को इतनी आजादी से और इतने मजे से नाचते देखकर पूरी तरह एक्साइटेड और सरप्राइज्ड थे.
रश्मिका मंदाना ने अपने संगीत नाइट पर सिल्वर व्हाइट शरारा और ब्लाउज सेट पहना था, जिसमें अलग-अलग साइज का मिरर वर्क भी हो रखा है. गले में डायमंड नेकपीस और कानों में ट्रिपल लेयर ईयररिंग्स कैरी किए, जबकि सिंपल बन हेयरस्टाइल के साथ ही एक्ट्रेस ने अपने लुक को कंप्लीट किया. वहीं, छोटे-छोटे मिरर वर्क वाला दुपट्टा पहना था.
विजय देवरकोंडा ब्लू हैवी एम्ब्रॉयडरी वाला लॉन्ग जैकेट कैरी किया था, जबकि उसके बाहर लाइट ब्लू रंग का एक और जैकेट पेयर किया. शादी की ही तरह उनके नेकपीस ने सबका ध्यान खींचा. विजय के क्लासी लुक की काफी तारीफ हो रही है. दोनों अपने परिवार के साथ पोज देते भी दिखे हैं. दरअसल रश्मिका और विजय एक दूसरे के साथ परफॉर्म करते नजर आए, एक तस्वीर में दोनों घुटनों पर बैठे हुए नजर आए हैं, दोनों की तस्वीरों पर लोग प्यार लुटा रहे हैं.
The night filled with love, tears of joy, laughter, music, singing, glitters and us dancing through the night. ❤️
It was really the most fun night ever!!
From Vijju and I wanting to surprise each other..
to
family wanting to surprise us..
to
being fully excited and… pic.twitter.com/q7q4oHrl6y— Rashmika Mandanna (@iamRashmika) March 3, 2026