Ranabaali: विजय-रश्मिका के फैंस को तोहफा, ‘ओ मेरे साजन’ की पहली झलक जारी

Ranabaali:  साउथ के सबसे चहेते कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी के दो दिन बाद उनकी आगामी फिल्म ‘रणबाली’ के मेकर्स ने फैंस को एक खूबसूरत सरप्राइज दिया है। फिल्म के मेकर्स ने एक विजय-रश्मिका का नया पोस्टर जारी करते हुए, पहले गाने ‘ओ मेरे सजन’ की भी झलक दिखाई है। इसमें विजय और रश्मिका की शादी दिखाई गई है, जिसमें विजय-रश्मिका के बीच की केमिस्ट्री और प्यार साफ देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही मेकर्स ने कपल को शादी की शुभकामनाएं भी दी हैं।

रणबाली और जयम्मा के बीच दिखा प्यार
मेकर्स ने नवविवाहित जोड़े विजय और रश्मिका और उनके फैंस को सरप्राइज देने के लिए फिल्म से जुड़ा एक खास गाना रिलीज किया है। इस गाने में रणबाली (विजय देवरकोंडा) और जयम्मा (रश्मिका मंदाना) की शादी और उसके बाद दोनों के बीच के प्रेम को दिखाया गया है।

1 मिनट 20 सेकेंड के इस वीडियो की शुरुआत दोनों की शादी के बाद गृह प्रवेश से होती है। जहां रणबाली और जयम्मा की आरती उतारी जाती है। इसके बाद जयम्मा कलश को ढुलकाकर घर में प्रवेश करती हैं। इसके बाद वीडियो में पति-पत्नी के बीच के सौम्य प्रेम और रोमांस को दिखाया जाता है। वीडियो के अंत में मेकर्स ने विजय और रश्मिका को शादी की शुभकामनाएं भी दी हैं।

हिंदी में ‘ओ मेरे साजन’ नाम से रिलीज हुए इस गाने में श्वेता मोहन और जावेद अली ने आवाज दी है। जबकि संगीत अजय-अतुल का है। वहीं गाने के बोल क्षितिज पटवर्धन ने लिखे हैं। अभी सिर्फ गाने की झलक सामने आई है।

‘रणबाली एक ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म है, जो रायलसीमा के इतिहास से प्रेरित है। फिल्म में विजय देवरकोंडा ‘रणबाली’ के किरदार में हैं और रश्मिका मंदाना ‘जयम्मा’ के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में विलेन की भूमिका में हॉलीवुड अभिनेता अर्नोल्ड वोस्लू नजर आएंगे। यह फिल्म 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *