Rajpal Yadav: जेल से आने के बाद राजपाल यादव ने लगाए ठुमके, वीडियो हुआ वायरल

Rajpal Yadav: राजपाल यादव लगभग 11 दिन तक दिल्ली के तिहाड़ जेल में रहे, 9 करोड़ का लोन ना चुका पाने और चेक बाउंस चेक में उन्हें सजा हुई थी। जेल जाने के बाद राजपाल यादव को बॉलीवुड से खूब सपोर्ट मिला। कई लोग उनकी मदद के लिए आगे आए। वह जेल से जमानत पर रिहा भी हो गए। अब वह एक शादी में बेफिक्र होकर नाचते नजर आए।

राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट में अपनी भतीजी की शादी का हवाला देने के बाद चेक-बाउंस केस में अंतरिम जमानत मिली थी। भतीजी की शादी के फंक्शन से ही राजपाल यादव का डांस करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ खुशी से झूम रहे हैं।

राजपाल यादव ने सलमान खान की फिल्म ‘हेलो ब्रदर’ के गाने ‘सरकी जो सिर से धीरे-धीरे…’ पर भतीजी की शादी पर डांस किया। वह ट्रेडिशनल अटायर में शादी के फंक्शन में शामिल हुए। राजपाल यादव ने धोती-कुर्ता पहना था। वह वायरल वीडियो में अपने परिवार की महिलाओं के साथ डांस फ्लोर पर नाच रहे हैं। अपने परिवार के साथ जेल से बाहर आने के बाद खुशी भरे पल गुजार रहे हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *