Rajkummar Rao: नए लुक में नजर आए राजकुमार राव, फैंस हैरान

Rajkummar Rao:  हाल ही में राजकुमार राव ने मुंबई में मुकेश छाबड़ा की तरफ से आयोजित ‘बोलती खिड़कियां’ फिल्म फेस्टिवल में शिरकत की, इवेंट के कई वीडियो और तस्वीरें वायरल हैं। तस्वीरों और वीडियो में देखा जा सकता है कि राजकुमार राव अलग तरह की हेयर स्टाइल और लुक में नजर आए। उनके इस लुक की काफी चर्चा हो रही है।

राजकुमार राव ने अपना लुक काफी सिंपल रखा है, उन्होंने काले रंगे के कपड़े पहने हैं। जींस के साथ सादी शर्ट पहनी है। सफेद जूतों के साथ उन्होंने चश्मा भी पहना है। पहले वह क्लीन शेव में नजर आते थे। इसके उलट आज वह दाढ़ी और मुछों में नजर आए।

राजकुमार राव के बाल पहले से अलग और पतले नजर आए, बदले हुए लुक में राजकुमार राव शांत और खुश दिखे। उन्होंने कैमरे में देखकर स्माइल दी। उन्होंने कैमरामैन को ग्रीट किया, राजकुमार राव ने फराह खान के साथ पोज दिया।
यूजर्स ने जताई हैरानी
राजकुमार राव के इस लुक पर कई यूजर्स ने हैरानी जताई है। एक यूजर ने लिखा है ‘ओह बाल कहां चले गए राजकुमार राव के।’ एक और यूजर ने लिखा है ‘फराह के साथ मालिक।’

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *