Rajeev Khandelwal: अभिनेता राजीव खंडेलवाल “तुम हो ना” नामक एक रियलिटी गेम शो को होस्ट करने जा रहे हैं, सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया ने इसकी घोषणा की।
ये शो जल्द ही सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के साथ-साथ स्ट्रीमिंग सर्विस सोनी लिव पर भी प्रीमियर होगा।
खंडेलवाल अपने टीवी, ओटीटी शो और फिल्मों जैसे “कहीं तो होगा”, “लेफ्ट राइट लेफ्ट”, “हक से”, “शो टाइम”, “आमिर”, “शैतान” और “टेबल नंबर 1” में किए गए काम के लिए जाने जाते हैं।
राजीव खंडेलवाल ने कहा, “इन सालों में, मुझे कई तरह के रोल ऑफर हुए हैं, कुछ एक्सपेरिमेंटल, तो कुछ काफी अलग हटकर। लेकिन मैंने हमेशा अपने दिल की सुनी है और ऐसी चीज का हिस्सा बनना चुना है जो मुझे सचमुच सार्थक लगती है।”
“शो ‘तुम हो ना’ के साथ, मैं सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव के जरिए टेलीविजन पर वापसी करके खुश हूं और एक ऐसा खूबसूरत शो लेकर आया हूं जो मेरे दिल के बहुत करीब है,” नए टीवी शो के कॉन्सेप्ट और रिलीज डेट से जुड़ी अहम जानकारी अभी तक निर्माताओं ने साझा नहीं की है।