O Romeo: बॉलीवुड अभिनेत्री तृप्ति डिमरी ने सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट शेयर किया। नोट में उन्होंने अपनी नई फिल्म ‘ओ’ रोमियो’ की पूरी टीम की मेहनत की तारीफ की। तृप्ति ने ये भी कहा कि फिल्म में निभाए गए उनके किरदार ने उन्हें ‘कंफर्ट जोन’ से बाहर निकाला।
मशहूर फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी ये फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म में शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में हैं।
उन्होंने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म की कई तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “अफ्शा एक किरदार से बढ़कर बहुत कुछ है। वो गहराई से महसूस करती है, संघर्ष करती है। इस किरदार ने मुझे ‘कंफर्ट जोन’ से बाहर निकाला, जिसके लिए मैं हमेशा शुक्रगुजार रहूंगी।”
उन्होंने विशाल भारद्वाज, अपने को-स्टार शाहिद कपूर और फिल्म के अन्य सदस्यों की सराहना की।
उन्होंने लिखा, “हमारी फिल्म बहुत ज्यादा जुनून, दिल और विश्वास के साथ बनी है। @vishalrbhardwaj सर से, मैंने किरदार में पूरी तरह डूब जाना और अफ्शा की सच्चाई को सच में कैसे जीना है वो सीखा। @shahidkapoor एक बहुत मेहनती और सहयोगी को-स्टार हैं..उनके साथ स्क्रीन शेयर करके मुझे बहुत अच्छा लगा… @avinashtiwary15 एक लव स्टोरी शेयर करने से लेकर राइवल बनने तक, ये बहुत खूबसूरत सफर रहा है… @vikrantmassey आपकी ईमानदारी और क्राफ्ट हर सीन को बेहतर बनाती है जिसमें आप कदम रखते हैं…आपके साथ काम करके बहुत अच्छा लगा। कमाल के #FareedaJalal, @iamnanapatekar, @tamannaahspeaks @dishapatani के साथ काम करना सच में खास था।”
उन्होंने कहा, “मेरा हमेशा से मानना रहा है कि एक फिल्म बनाने के लिए पूरे कास्ट और क्रू की जरूरत होती है और मुझे हमारी टीम पर गर्व है कि उन्होंने इसे अच्छा बनाने के लिए पूरीा जान लगा दी। ‘ओ रोमियो’ अब सिनेमाघरों में है। इसे देखें और अफ्शा को भी अपने दिल में जगह बनाने दें।” फिल्म में अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी और विक्रांत मैसी भी अहम भूमिका में हैं।