O Romeo: मुझे अपनी फिल्म ‘ओ रोमियो’ पर बेहद गर्व है, बोले विशाल भारद्वाज

O Romeo: फिल्म निर्माता विशाल भारद्वाज का कहना है कि उन्हें अपनी नई फिल्म ‘ओ रोमियो’ पर बेहद गर्व है।

सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल नोट में विशाल ने लिखा कि फिल्म को कैसी भी प्रतिक्रिया मिलने से पहले वे फिल्म के “असली हीरोज” को धन्यवाद देना चाहते थे।

विशाल भारद्वाज ने अपने नोट में लिखा, “क्रिटिक्स के बोलने से पहले और बॉक्स ऑफिस के अपना फैसला सुनाने से पहले, मैं ये बताना चाहता हूं कि मुझे इस फिल्म पर कितना गर्व है। प्रशंसा और आलोचना आने से पहले, मैं सभी को तहे दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने उम्मीद से कहीं ज्यादा योगदान दिया।”

विशाल भारद्वाज ‘मकबूल’, ‘ओमकारा’, ‘हैदर’ और ‘कमीने’ जैसी हिट फिल्मों के लिए जाने जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *