Matka King: विजय वर्मा की ‘मटका किंग’ का ट्रेलर रिलीज, कपास व्यापारी बना जुआ सरगना

Matka King: अभिनेता विजय वर्मा की आगमी वेब सीरीज ‘मटका किंग’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसमें एक कपास व्यापारी के ‘मटका किंग’ बनने के सफर को दिखाया गया है, दरअसल मटका किंग से यहां आशय जुआ सरगना बनने से है। इस सीरीज में विजय के साथ कृतिका कामरा, साईं ताम्हणकर, गुलशन ग्रोवर और सिद्धार्थ जाधव जैसे सितारे भी हैं।

सीरीज ‘मटका किंग’ में विजय ने ब्रिज भट्टी का रोल अदा किया है। ट्रेलर की शुरुआत में ब्रिज भट्टी को एक कपास के कामगार के रूप में दिखाया गया है। 1960 के दशक के बॉम्बे (अब मुंबई) की झलक है। बैकग्राउंड में आवाज है, ‘ब्रिज भट्टी, वो आदमी था, जिसने मौके पर खेलकर इतना पैसा कमाया कि सरकारी खजाना भी उसके सामने चिल्लर लगने लगा’। इसके बाद विजय कपास ट्रेडर के रूप में काम करते हुए नजर आए हैं। इस दौरान वे सेठ से कुछ पैसा मांगते हैं, मगर मिलता है अपमान और धक्के। इसके बाद ब्रिज भट्टी लेता है एक फैसला।

कपास ट्रेडर का काम छोड़ ब्रिज भट्टी सट्टेबाजी की तरफ बढ़ता है और कहता है, ‘सबको जिंदगी में छलांग लगाने का हक होना चाहिए, चाहें वो अमीर हो या गरीब’। शुरुआत होती है जुआ-सट्टा की और फैसला होता है कि, ‘इसे आज से जुआ-सट्टा नहीं बोलेंगे, इसे मटका कहा जाता है’। मटके का यह खेल इतना हिट हुआ कि लोग बैंक से ज्यादा मटके पर यकीन करने लगे। देखते ही देखते ब्रिज भट्टी की किस्मत भी पलट गई। जिंदगी और जीवनशैली आलीशान हो गई, ,बता दें कि यह सीरीज 17 अप्रैल से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *