Madhu Mantena: फिल्म ‘गजनी’, ‘क्वीन’ और ‘मसान’ के निर्माता मधु मंटेना पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी और लेखिका इरा त्रिवेदी ने बेटे को जन्म दिया है।
दंपत्ति ने रविवार को अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें बच्चे के पैर की उंगली और भगवान कृष्ण की तस्वीर वाला पोस्टर था। दंपत्ति ने बताया कि उनका बेटा 21 मार्च को हुआ।
कैप्शन में लिखा था, “इस आशीर्वाद के लिए, हमारे जीवन को प्रेम और प्रकाश से भरने के लिए, कृष्ण का धन्यवाद। इरा और मैंने कल नवरात्रि के पवित्र दिनों में, ईद के दिन अपने बच्चे का स्वागत किया।”
मंटेना और त्रिवेदी ने 11 जून, 2023 को मुंबई में में शादी की थी।