Ikka: सनी देओल से भिड़ेंगे अक्षय खन्ना, फिल्म ‘इक्का’ का टीजर जारी

Ikka:  सनी देओल और अक्षय खन्ना लगभग 29 साल बाद नेटफ्लिक्स की आगामी लीगल क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘इक्का’ (Ikka) में साथ नजर आएंगे. नेटफ्लिक्स की आगामी फिल्म ‘इक्का’ का एलान भी किया गया है। इसमें सनी देओल और अक्षय खन्ना लीड रोल में नजर आएंगे। सनी देओल वकील की भूमिका में दिखाई देंगे। वहीं, अक्षय खन्ना नेगेटिव रोल अदा करेंगे।  ‘इक्का’ से सनी देओल ओटीटी डेब्यू कर रहे हैं।

मल्होत्रा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सनी देओल एक वकील और अक्षय खन्ना मुख्य विलेन की भूमिका में हो सकते हैं, जो सीधे OTT पर रिलीज होगी। फिल्म में दिया मिर्जा और तिलोत्तमा शोम भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।फिल्म ‘दामिनी’ में सनी देओल ने वकील की भूमिका दमदार तरीके से अदा की। उनके डायलॉग आज भी दर्शकों की जुबान पर हैं। कुछ इसी अंदाज में एक बार फिर उन्हें देखा जा सकेगा। वहीं, ‘धुरंधर’ में रहमान डकैत की भूमिका से दर्शकों का दिल जीतने के बाद अक्षय एक बार फिर नेगेटिव रोल में नजर आएंगे।

ओटीटी दिग्गज नेटफ्लिक्स ने आज एक इवेंट में अपने इंडिया प्लान की घोषणा की है। इस प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली फिल्मों और सीरीज से पर्दा उठ गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *