Ginny Weds Sunny 2: ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

Ginny Weds Sunny 2: अविनाश तिवारी और मेधा शंकर की रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। फिल्म के ट्रेलर में अविनाश एक पहलवान के रूप में नजर आए। तो वहीं फिल्म की अभेनित्री मेधा शंकर का मॉर्डन स्टाइल देखने को मिला।

ट्रेलर में नई जोड़ी अविनाश और मेधा दिख रही है। ये जोड़ी पहले वाली फिल्म में विक्रांत मैसी और यामी गौतम ने निभाई थी। इस सीक्वल में पूरी नई कहानी है। अविनाश (सनी) पहलवान हैं और मेधा (गिन्नी) शादी की हलचल में मजेदार और अनोखे ट्विस्ट लाती हैं। ट्रेलर में भरपूर रोमांस, हंसी और मनोरंजन है।

फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ के निर्माताओं ने आज ट्रेलर रिलीज करके फैंस की उत्सुकता को बढ़ा दिया है। ट्रेलर रिलीज से पहले हाल ही में इस फिल्म के दो गाने ‘छाप तिलक’ और ‘ऐ खुदा’ जारी किए गए थे। दोनों गाने दर्शकों को बहुत पसंद भी आए। इन गानों में फिल्म की कहानी साफ दिखाई देती है। इन गानों में भावनाओं और रोमांस को बखूबी दिखाया गया है।

‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ 2020 में नेटफ्लिक्स पर आई फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी’ का दूसरा भाग है। उसमें विक्रांत मैसी और यामी गौतम थे। अब ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ में अविनाश तिवारी और मेधा शंकर नजर आएंगे। ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ 24 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के निर्देशक और लेखक प्रशांत झा हैं। मेधा की मां का रोल लिलेट दुबे ने किया है। इसके अलावा सुधीर पांडे, गोविंद नामदेव और गोपी भल्ला जैसे दमदार कलाकार भी हैं। जी स्टूडियोज और साउंड्र्या प्रोडक्शन ने इसे बनाया है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *