Farah Khan: शबाना आजमी के कारण ट्रोल हुईं फराह खान, यूजर्स ने सुनाई खरी-खोटी

Farah Khan: फराह खान इन दिनों फिल्म निर्देशन की बजाय कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में ज्यादा व्यस्त हैं, फराह आए दिन ब्लॉग बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती है, जिससे यूजर्स का खूब मनोरंजन होता है। इन ब्लॉग की वजह से उनका कुक दिलीप भी खूब चर्चा में रहता है।

हाल ही में फराह और उनका कुक दिलीप शबाना आजमी के घर गए। वहां भी दोनों ने ब्लॉग बनाया लेकिन इस बार व्लॉग में कुछ ऐसा हुआ जिसकी वजह से अब फराह खान और कुक दिलीप को सोशल मीडिया यूजर्स खूब ट्रोल कर रहे है।

हाल ही में फराह खान शबाना आजमी और जावेद अख्तर के खंडाला वाले घर पर पहुंची। इस दौरान फराह खान ने दोनों के साथ खूब बातें की, साथ ही कुकिंग ब्लॉग भी बनाया। इस कुकिंग ब्लॉग में फराह खान का कुक दिलीप भी मौजूद था। ब्लॉग के दौरान कुछ ऐसी बातें हुई जो यूजर्स को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई।

ब्लॉगिंग करते हुए एक सीन में शबाना आजमी अपना घर दिखा रही होती है। इस दौरान उन्होंने अपना 150 साल पूराना पेड़ भी दिखाया तभी बीच ने दिलीप ने शबाना को टोका और कहा ” मैम ये आपसे भी पूराने है” इसी तरह एक और सीन में दिलीप शबाना को टोकते हुए दिखाई देता है। दिलीप के इस व्यवहार को देखकर यूजर्स अब सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें कर रहे है। कई यूजर्स फराह खान को कहते है की दिलीप के इस व्यवहार के चलते आप अपने व्यूअर्स खो देंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *