Dhurandhar: ‘धुरंधर’ को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज किया जाएगा

Dhurandhar: फिल्म “धुरंधर 2” के बड़े पर्दे पर आने से एक हफ्ते पहले, इसके निर्माताओं ने घोषणा की कि वो फिल्म के पहले भाग को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज कर रहे हैं।

आदित्य धर द्वारा निर्देशित और रणवीर सिंह अभिनीत ये जासूसी थ्रिलर फिल्म पांच दिसंबर को रिलीज हुई थी और इसने जबरदस्त सफलता हासिल की थी।

फिल्म ने वैश्विक स्तर पर 1,300 करोड़ रुपये कमाए, जिसमें से 1,000 करोड़ रुपये भारतीय बाजार से आए थे।

एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज वैश्विक ब्लॉकबस्टर “धुरंधर” को दुनिया भर के करीब 500 सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज कर रहे हैं।

ये फिल्म 12 मार्च को दुनिया भर के लगभग 500 स्क्रीन्स पर फिर से दस्तक देगी। भारत में इसे 250 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जा रहा है, जबकि 13 मार्च से विदेशी बाजारों में भी 250 स्क्रीन्स पर इसकी वापसी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *