Daldal: अभिनेता आदित्य रावल का कहना है कि वेब सीरीज ‘दलदल’ में डार्क किरदार निभाने के बावजूद, उन्हें ये रोल आसान लगा क्योंकि इस किरदार की परेशानियां और इमोशनल दर्द को समझना आसान था।
ये क्राइम थ्रिलर सीरीज डीसीपी रीटा फरेरा की कहानी है, जिनका किरदार भूमि पेडनेकर ने निभाया है। वे एक सीरियल किलर को पकड़ने की कोशिश करती हैं।
आदित्य ने साजिद की भूमिका निभाई है जो नशे की लत से जूझ रहा एक बेहद परेशान व्यक्ति है।
प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही सात एपिसोड की ये सीरीज विश्व धामिजा के नॉवेल ‘भिंडी बाजार’ पर आधारित है।