Cocktail 2: कॉकटेल 2’ के गाना ‘जब तलक’ का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज, पार्टी मूड में दिखे एक्टर्स

Cocktail 2: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्म ‘कॉकटेल 2’ बीते कुछ दिनों से सुर्खियों में हैं। मेकर्स थोड़े-थोड़े टाइम पीरियड में फिल्म से जुड़ी झलकियां फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं। इस बीच आज भी उन्होंने फिल्म के गाने ‘जब तलक’ का लुक शेयर किया है। हालांकि इससे फैंस ज्यादा खुश नजर नहीं आए।

मेकर्स के साथ फिल्म के एक्टर्स ने भी इस गाने का लुक शेयर किया। शाहिद कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर इसे शेयर कर लिखा- ‘इस समर और भी ज्यादा गर्मी पड़ने वाली है।’ गाने के क्लिप में तीनों एक्टर्स काफी कूल लुक में नजर आए, साथ ही इंजॉए करते हुए और पार्टी करते दिखाई दिए।

गाने की क्लिप देखकर लग रहा है कि मूवी दोस्ती, प्यार और पागलपन के इर्द-गिर्द घूमेगी, जो गाने के लुक में भी मेकर्स ने लिखा। गाने से पहली ‘कॉकटेल’ और ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ फिल्म की मस्ती की झलक दिखाई दी।

यह फिल्म 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ‘कॉकटेल 2’ एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। इसका निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है। ‘कॉकटेल 2’ साल 2012 में आई फिल्म ‘कॉकटेल’ का सीक्वल है। ‘कॉकटेल 2’ में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना जैसे एक्टर लीड रोल में हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *