Chiraiya: दिव्या दत्ता की फिल्म ‘चिरैया’ का टीजर हुआ आउट, जश्न के पीछे एक कड़वी सच्चाई

Chiraiya:  दिव्या दत्ता की नई वेब सीरीज ‘चिरैया’ का टीजर आ गया है, यह टीजर भारतीय घरों में होने वाले अन्याय पर सवाल उठाता है, ‘चिरैया’ जल्द ही जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

इस सीरीज की शुरुआत एक शादी के खुशी भरे मंजर से होती है। एक नई दुल्हन, पूजा, बेहतर जिंदगी की उम्मीद के साथ नया जीवन शुरू करती दिखती है। लेकिन अचानक एक डरावना मोड़ सामने आता है, जिसमें दुल्हन को छत पर उदास और सदमे में दिखाया जाता है। उसके चेहरे पर आंसू हैं और शरीर पर चोट के निशान दिखते हैं। जिसे देखकर दिव्या दत्ता भी चौंक जाती हैं।

सीरीज की कहानी के बारे में बता करें तो यह शादी के जश्न के पीछे एक कड़वी सच्चाई के बारे में है। यह सीरीज सवाल उठाती है कि क्या शादी के बाद अगर पति अपनी पत्नी पर किसी भी तरह का दबाव डाले, तो क्या यह सही है? शादी कोई लाइसेंस नहीं है और हर बार चुप रहना का मतलब हां नहीं होता।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *