Chand Mera Dil: लक्ष्य और अनन्या पांडे की आगामी फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ का टीजर आज रिलीज हो गया है, इसमें अनन्या और लक्ष्य एक-दूजे के प्यार में डूबे नजर आए हैं, किसिंग सीन की भरमार है। बता दें कि यह फिल्म 22 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
टीजर की शुरुआत में प्यारी सी म्यूजिक धुन बजती है और फिर लक्ष्य की आवाज आती है, ‘प्यार में थोड़ा पागल तो होना ही पड़ता है’। इसके बाद अनन्या और लक्ष्य के बीच रोमांटिक सीन्स दिखाए गए हैं। फिर अनन्या की आवाज आती है, ‘हमारी लव स्टोरी तो लीजेंड्री बन गई’। इस पर लक्ष्य कहते हैं, ‘लेजेंड्री लव स्टोरी की एंडिंग ही तो ट्रैजिक होती है’। इसके बाद इस लव स्टोरी में एक दुखद मोड़ आता है, अनन्या अपने प्यार के लिए तड़पती दिखी हैं।
फिल्म चूंकि रोमांटिक है, तो इसके टीजर में रोमांटिक सीन्स की भरमार है। टीजर में किसिंग सीन्स भर-भरकर दिखाए गए हैं। इतना तक ठीक है, लेकिन आखिरी के सीन में लक्ष्य को हिंसक रूप में दिखाया है, जो अनन्या पांडे को टॉर्जर करते दिख रहे हैं।
Not every first love gets a second chance. Come witness Aarav & Chandni’s road to love! ❤️
Chand Mera Dil – TEASER OUT NOW!
In cinemas 22nd May, worldwide.#ChandMeraDIl #Lakshya #KaranJohar @adarpoonawalla @apoorvamehta18 @somenmishra0 @MARIJKEdeSOUZA @SonniVivek… pic.twitter.com/DzlQFJPSp6
— Ananya Panday (@ananyapandayy) April 7, 2026