Chand Mera Dil: अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी स्टारर रोमांटिक फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, फिल्म का निर्देशन विवेक सोनी ने किया है और करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस ने इसे प्रोड्यूस किया है।
फिल्म निर्माताओं ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए ये जानकारी दी। पोस्ट में फिल्म के पोस्टर भी साझा किए गए।
पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, “एक ऐसी लव स्टोरी पेश है, जहां…जिंदगी प्यार से तेज चलती है। ‘चांद मेरा दिल’ 22 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।”
ये फिल्म अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की साथ में की गई पहली फिल्म है। लक्ष्य ने 2024 में फिल्म ‘किल’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी, जिसे धर्मा प्रोडक्शंस और सिखिया एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया था।
अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी ने भी अपनी-अपनी सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म के पोस्टर दोबारा शेयर किए।