Border 2: इंतजार खत्म हुआ, ‘बॉर्डर 2’ का दमदार ट्रेलर रिलीज

Border 2: फैंस का इंतजार खत्म हो गया है फिल्म Border 2 के रिलीज से एक हफ्ते पहले बॉर्डर 2 का ट्रेलर जारी हो गया है।  सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर इस वॉर ड्रामा का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब रिलीज से एक हफ्ते पहले मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर जारी किया है

बॉर्डर 2 में सनी देओल के अलावा दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में हैं. फीमेल लीड के तौर पर मोना सिंह, सोनम बाजवा, आन्या सिंह और मेधा राणा को कास्ट किया गया है. फिल्म में मेजर सैनिक होशियार सिंह की असल कहानी पर फोकस किया गया है

3 मिनट 35 सेकंड के इस ट्रेलर की शुरुआत में दिखता है कि सनी देओल पर पाकिस्तानी सेना तोप तान देती है। लेकिन सनी देओल की आंखों में डर की जगह जोश और जज्बा दिखता है।  फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत सनी देओल से होती है, जिसमें वह कहते हैं- फौजी के लिए बॉर्डर सिर्फ नक्शे पर खींची हुई एक लकीर नहीं है. बल्कि एक वादा है अपने देश से कि जहां वो खड़ा है. उसके आगे कोई नहीं जाएगा. न ही कोई दुश्मन न ही कोई गोली और न ही उसका इरादा और आज कुछ भी हो जाए हम ये वादा टूटने नहीं देंगे.

ट्रेलर में एंट्री होती है वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की। वरुण धवन थल सेना में हैं, दिलजीत वायु सेना और अहान नेवी ऑफिसर के किरदार में हैं। ट्रेलर में सनी देओल के अलावा वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ भी डायलॉग मारते नजर आते हैं। ट्रेलर का एक-एक सीन देशभक्ति और इमोशन्स से भरा हुआ है, इसके साथ ही ट्रेलर का लास्ट डायलॉग भी चर्चा में है। इसमें सनी देओल कहते हैं- “तुम हमें क्या हराओगे, अरे तुम्हारे पाकिस्तान में इतने लोग नहीं जितने हमारे यहां ईद पर बकरे काटे जाते हैं.”

फिल्म ‘बॉर्डर 2’ इसी गणतंत्र दिवस के लंबे वीकेंड में यानी 23 जनवरी, 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी, फिल्म साल 2026 की पहली बड़ी फिल्म है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *