Bhooth Bangla: अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ में इस एक्ट्रेस की एंट्री

Bhooth Bangla: अभिनेता अक्षय कुमार फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर चर्चाओं में हैं, इस फिल्म के जरिए एक बार फिर अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की जोड़ी बड़े पर्दे पर वापस लौट रही है, अब फिल्म की कास्ट में एक नई अभिनेत्री का नाम सामने आया है।

अक्षय कुमार और वामिका गब्बी स्टारर ‘भूत बंगला’ में अब एक नया नाम शामिल हो गया है। इस नाम के बारे में खुद अक्षय ने जानकारी दी है। ये नाम है अभिनेत्री मिथिला पालकर का। हाल ही में मिथिला अक्षय की होस्टिंग वाले गेम शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ में नजर आई थीं।

इसी दौरान अक्षय ने ये खुलासा किया कि मिथिला भूत बंगला का हिस्सा हैं, अक्षय ने बताया कि मिथिला फिल्म में उनकी बहन का किरदार निभाती नजर आएंगी। एक्टर ने कहा, मिथिला ने अपना सफर इंटरनेट से शुरू किया था और आज वह कई फिल्मों में काम कर रही हैं।

जल्द ही वह एक ऐसे एक्टर के साथ नजर आएंगी, जिसे मैं बहुत अच्छी तरह जानता हूं, गेस कीजिए कौन? मैं खुद। ‘भूत बंगला’ में मिथिला ‘भूत’ का नहीं, बल्कि मेरी बहन का किरदार निभाती दिखेंगी।  इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव जैसे दिग्गज कलाकार नजर आएंगे। फिल्म के प्रोड्यूसर अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर हैं। ‘भूत बंगला’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *