Akshay Kumar: अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी ‘भूत बंगला’ से 16 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है। फिल्म को लेकर घोषणा के बाद से ही काफी बज बना हुआ है। अब आज फिल्म का पहला गाना ‘राम जी आके भला करेंगे’ रिलीज हुआ है। पागलपंती से भरपूर इस गाने में अक्षय कुमार का पुराना कॉमिक अंदाज नजर आ रहा है।
फैंस के उत्साह को और भी बढ़ाते हुए मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना ‘राम जी आके भला करेंगे’ रिलीज कर दिया है। यह एक हाई-स्पिरिटेड गाना है, जिसमें अक्षय कुमार अपने पीक एंटरटेनर मोड में नर आ रहे हैं। पागलपन, नॉस्टैल्जिया और उनकी ट्रेडमार्क कॉमिक एनर्जी से भरपूर यह गाना, फिल्म की इस मजेदार दुनिया की एक शानदार झलक पेश करता है। फिल्म की बीट जहां डांस वाली है, वहीं अक्षय कुमार का अंदाज और एक्टिंग आपको हंसाने का प्रयास करती है।
इस गाने को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘वॉल्यूम बढ़ाओ। बंगला से पहला गाना आ चुका है और इस गाने का भूत सबपर चढ़ेगा।’ गाने में अक्षय कुमार भूतिया दुनिया और उसके कई अजीबोगरीब भूतों के बीच बड़े आराम से खड़े और डांस करते नजर आ रहे हैं।
प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित ‘भूत बंगला’ को बालाजी मोशन पिक्चर्स और केप ऑफ गुड फिल्म्स मिलकर पेश कर रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव सरीखे स्टार्स प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘भूत बंगला’ 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है।
Volume badhaao 🔊🔊
Bangle se pehla gaana aa chuka hai… Aur iss gaane ka Bhooth sab pe chadega! 🧟♀️🕺#RamJiAakeBhalaKarenge, song out now: https://t.co/520w6l53Pu#BhoothBangla in cinemas on 10th April 2026 👻 pic.twitter.com/RL6jaMP2gL— Akshay Kumar (@akshaykumar) February 26, 2026