Visit Malaysia: ‘विजिट मलेशिया 2026’ अभियान के तहत सांस्कृतिक कार्निवल का आयोजन

Visit Malaysia: नई दिल्ली में मलेशिया की झलक देखने को मिली, यहां दक्षिण-पूर्वी एशियाई देश की विरासत दिखाने और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सांस्कृतिक कार्निवल का आयोजन किया गया।

चाणक्यपुरी के मलेशियाई उच्चायोग में आयोजित कार्यक्रम, वैश्विक अभियान ‘विजिट मलेशिया 2026’ का हिस्सा था।

एक दिन के कार्निवल में मलेशियाई कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, इंटरैक्टिव सत्र और प्रामाणिक मलेशियाई पकवान शामिल थे।

अर्से से अलग-अलग क्षेत्रों में भारत और मलेशिया की भागीदारी रही है। इस साल फरवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आपसी संबंधों को बढ़ावा देने के लिए दक्षिण-पूर्वी एशियाई देश का दौरा किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *