New Delhi: इंडिया आर्ट फेयर के 17वें संस्करण का आयोजन, इस बार नजर आ रहे रिकॉर्ड 135 प्रदर्शक

New Delhi: इंडिया आर्ट फेयर का 17वां संस्करण गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में रिकॉर्ड 135 प्रदर्शकों के साथ शुरू हुआ। इसमें दुनिया भर की 94 गैलरी और 24 प्रमुख कला संस्थान शामिल हैं। यहां एक विस्तारित डिजाइन सेक्शन बनाया गया है। इवेंट के दौरान बेहतरीन कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है।

दिल्ली के ओखला स्थित एनएसआईसी एग्जिबिशन ग्राउंड में ये इंडिया आर्ट फेयर पांच से आठ फरवरी तक चलेगा। इस दौरान दक्षिण एशिया की कुछ सबसे महत्वपूर्ण समकालीन गैलरी के साथ-साथ भारत और दूसरे देशों के कई जाने-माने कलाकार अपनी दुर्लभ उत्कृष्ट कृतियों और अत्याधुनिक समकालीन कला की झलक पेश कर रहे हैं।

इंडिया आर्ट फेयर आगंतुकों को भारतीय स्टूडियो की एक विस्तृत श्रृंखला को जानने का मौका देता है। इसमें रोमांचक उभरती हुई गैलरी अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही हैं। इंडिया आर्ट फेयर में प्रमुख कलाकारों, डिजाइनरों, संग्रहालय निदेशकों, संरक्षकों और बाजार विशेषज्ञों के साथ संवादात्मक सत्र भी आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *