New Delhi: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की, यह मुलाकात रक्षा मंत्रालय के कार्यालय में हुई।
नायडू के अगुवाई वाली तेलुगु देशम पार्टी एनडीए की अहम सहयोगी है, टीडीपी के 16 लोकसभा सांसद नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार का समर्थन कर रहे हैं।
इससे पहले आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
वहीं उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन से मुलाकात की और कर्ज के बोझ से दबे राज्य को वित्तीय मदद देने की मांग की।।
सूत्रों ने कहा कि नॉर्थ ब्लॉक में बैठक के दौरान नायडू ने आंध्र प्रदेश में चल रही अलग-अलग परियोजनाओं पर बात की, जिनके लिए तत्काल केंद्रीय मदद की जरूर है।