Jama Masjid: दिल्ली में जामा मस्जिद इलाके के बाजार ईद के उत्साह से गुलजार

Jama Masjid: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ईद-उल-फितर से पहले चहल-पहल दिख रही है। जामा मस्जिद इलाके में गुरुवार रात त्योहार की खरीदारी के लिए भारी संख्या में लोग उमड़ पड़े।

मशहूर मस्जिद के आस-पास की जानी-मानी गलियां त्योहार के रंग में रंगी दिख रही हैं। यहां की दुकानें त्योहार की रंग-बिरंगी मिठाइयों और पकवानों से खचाखच भरी हुई हैं।

दुकानदार मोहम्मद रेहान ने बताया कि “सेवई की दुकानों पर काफी तैयारी है और बहुत डिफरेंट्स टाइप की मेरे पास सेवईयां आई हुई है। जैसे आप कैमरा घुमाएंगे ये स्पेशल सेवईयां है बनारस से आती हैं। यहां पर दिल्ली में अलग-अलग राज्य के लोग रहते हैं तो अपने हिसाब से सेलिब्रेट करते हैं टेस्ट के हिसाब से ये हमारी किमामी सेवई है वाइट और इसी में की ये भुनी हुई होती है और भी आगे सारी वैराइटी लगी हुई है।”

“हमारी तो ‘माशा अल्लाह’ हर साल तैयारी रहती है लेकिन इस साल गैस की वजह से थोड़ी सी दिक्कत हुई है हमें। लेकिन ये है कि काम तो हो ही रहा है। थोड़ी महंगाई है गैस की वजह से क्योंकि गैस प्रॉपर मिल नहीं पाई हमें। और हमारा जो काम है वो गैस के वगैर हो ही नहीं सकता।”

हालांकि लगभग हर सामान की बढ़ी हुई कीमत त्योहार के जोश को थोड़ा फीका कर रही है। कुछ दुकानदारों का कहना है कि खाना पकाने की गैस की किल्लत की वजह से जरूरी चीजों की कीमतें बढ़ गई हैं, जिससे इस साल ईद की खरीदारी काफी महंगी हो गई है।

ईद-उल-फितर का त्योहार रमजान के पवित्र महीने के खत्म होने का प्रतीक है। इस बार भारत में ईद शनिवार यानी 21 मार्च को मनाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *