Delhi News: करोल बाग में ‘स्लीपर बस’ पलटने से दो लोगों की मौत, 23 घायल

Delhi News:  दिल्ली के करोल बाग इलाके के पास देर रात एक ‘स्लीपर बस’ पलटने से दो यात्रियों की मौत हो गई और कम से कम 23 लोग घायल हो गए।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना की सूचना देर रात एक बजकर 10 मिनट पर मिली जिसके बाद दमकल सेवा की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं और बचाव कार्य शीघ्रता से शुरू किया गया।

अधिकारी ने बताया कि यह बस जयपुर से आई थी।घायलों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *