Delhi News: दिल्ली की रोहिणी के बेगमपुर इलाके में मंगलवार को एक व्यक्ति खुले नाले में गिर गया। अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति को निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है।
अधिकारी के मुताबिक, घटना के सिलसिले में शाम करीब 7:45 बजे सूचना मिली, जिसके बाद बचाव दल को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया।
उन्होंने कहा, “बचाव दल घटनास्थल पर मौजूद हैं और व्यक्ति को नाले से निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।”
इससे कुछ दिन पहले छह फरवरी को जनकपुरी में 15 फीट गहरे गड्ढे में गिरने से 25 वर्षीय मोटरसाइकिल सवार कमल ध्यानी की मौत हो गई थी।