Delhi: दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश इलाके की तीन मंजिला इमारत में आग लग गई, दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों के अनुसार इमारत की दूसरी और तीसरी मंजिल पर आग लगने की सूचना सुबह मिली और आठ दमकल गाड़ियों को काम पर लगाया गया।
उन्होंने बताया कि तीसरी मंजिल से एक महिला को बचाया गया। आग लगने के तुरंत बाद बाकी लोग इमारत से बाहर आ गए, जब आग बुझाने का काम चल रहा था तो इमारत से धुआं निकलने लगा। फायर अधिकारियों ने बताया कि आग पर दो घंटे में काबू पा लिया गया।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक घटना में कोई घायल नहीं हुआ, तीन मंजिला इमारत में तीन भाई और उनके परिवार रहते हैं। अधिकारी ने कहा कि “संदेह है कि आग दूसरी मंजिल पर एसी में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।”