Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार 1 फरवरी को मोदी सरकार का 15वां बजट पेश करेंगी. यह एनडीए सरकार के लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के बाद दूसरा पूर्ण बजट होगा. इसके साथ ही निर्मला सीतारमण देश की ऐसी पहली महिला वित्त मंत्री बन जाएंगी, जो लगातार नौवीं बार बजट पेश करेंगी. ऐसे समय में जब दुनिया आर्थिक तौर पर चुनौतियों का सामना कर रही है, तब भी भारत अपने प्रगति के पथ पर चल रहा है.
संसद का मौजूदा बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू हुआ है. इसका पहला चरण 13 फरवरी तक चलेगा. उसके बाद नौ मार्च से दूसरे चरण की बैठक शुरू होगी. तय कार्यक्रम के अनुसार बजट सत्र दो अप्रैल को समाप्त होगा. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सुबह करीब 11 बजे संसद में बजट पेश करेंगी.
बजट 2026 से पहले कैबिनेट बैठक शुरू हो गई है. कुछ ही देर में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट 2026 पेश करेंगी. इससे पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट की कॉपी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंप दी थी. अब सिर्फ कुछ ही समय में संसद में केंद्रीय बजट 2026-27 पेश होगा. यह उनका लगातार नौवां बजट है, जो एक बड़ा रिकॉर्ड बन रहा है. देश की पहली महिला वित्त मंत्री के तौर पर वो इतिहास रच रही हैं. आज रविवार है, 1 फरवरी 2026, और सुबह 11 बजे बजट पेश होगा. भारत में इतने सालों बाद पहली बार बजट रविवार को आ रहा है, जो अपने आप में एक ऐतिहासिक बात है.
लोगों की इस बजट से बहुत उम्मीदें हैं. मिडिल क्लास से लेकर बिजनेसमैन तक सब उत्सुक हैं. खासकर महंगाई से राहत मिलने की आस है. रोजमर्रा की जरूरी चीजों जैसे दाल, तेल, चावल, सब्जियां, दवाइयां या बिजली-पानी पर टैक्स कम हो सकता है. इससे घर का खर्चा थोड़ा कम होगा और आम आदमी की जेब में कुछ पैसे बचेंगे. सरकार पिछले बजटों में भी महंगाई कंट्रोल करने की कोशिश करती रही है, और इस बार भी ऐसा ही कुछ होने की उम्मीद है. साथ ही टैक्स सिस्टम को और सरल बनाने पर फोकस रह सकता है, ताकि टैक्स भरना आसान हो जाए और कम झंझट हो.