Nag Panchami: श्रावण मास का सातवां सोमवार और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग, मनोकामनाएं होती हैं पूरी

Nag Panchami: सावन मास का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है. सावन सोमवार के दिन शिव जी की पूजा-आराधना के लिए समर्पित होता है. इस बार दुर्लभ संयोग से सावन का सातवां सोमवार व्रत और नाग पंचमी एक ही दिन आज मनाई जा रही है। देशभर के मंदिरों में आज

श्रद्धालुओं की लंबी क़तारें देखने को मिल रही है, सावन के सातवें सोमवार और नाग पंचमी के इस पावन दिन श्रद्धालु लगातार मंदिरों में पूजा अर्चना करने के लिए पहुँच रहे हैं। मान्यता है कि आज के दिन आज भगवान शिव और नाग देवता की पूजा अर्चना की जाती है, जिससे कष्टों का निवारण तो होता ही है साथ ही शिव की कृपा भी बरसती है।

Nag Panchami: Nag Panchami:

सावन मास के सोमवार और नाग पंचमी के शुभ संयोग पर श्रद्धालु शिवलिंग पर नाग का जोड़ा भी चढ़ा रहे हैं। पंडितों का कहना है कि एसा संयोग बहुत दुर्लभ देखने को मिलता है. नागपंचमी के दिन नागों की पूजा करने का विधान होता है, आज के दिन घर के द्वार पर नागों की आकृति बनाई जाती है.

Nag Panchami: मान्यता है कि आज के दिन नागों की विशेष पूजा-अर्चना करने से नाग देवता की कृपा बनी रहती है. सोमवार के दिन नागपंचमी का पड़ना बहुत शुभ माना जा रहा है, कहा जाता है कि नाग पंचमी का व्रत करने से नाग देवता सबकी मनोकामना पूर्ण करते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *