MP News: परीक्षा देने जा रहे दो भाई-बहनों की चाचा और चचेरे भाई ने हत्या की

MP News:  मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में शुक्रवार को परीक्षा देने जा रही एक युवती और उसके भाई की कथित तौर पर उनके चाचा और चचरे भाई ने जमीन विवाद को लेकर पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर दूर सिद्दीकगंज थाना क्षेत्र के धरमपुरी गांव में सुबह करीब साढ़े सात घटी।

पीड़ितों की पहचान शीतल मालवीय (20) और उनके भाई कुलदीप मालवीय (19) के रूप में हुई है।

पुलिस अधीक्षक दीपक शुक्ला ने पत्रकारों को बताया कि आरोपी हरिसिंह मालवीय और उसके बेटे ने परीक्षा केंद्र जाते समय भाई-बहन को रोका और लाठियों से उन पर हमला किया। अधिकारी ने बताया कि दोनों को गंभीर चोटें आईं और उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि हरिसिंह और पीड़ितों के पिता जगदीश भाई के बीच लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा है।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *