Delhi News: दिल्ली में एक बार फिर स्कूलों को बम धमकी की कॉल मिलने से हड़कंप मच गया, राजधानी के अलग‑अलग इलाकों में स्थित नौ स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई. धमकी मिलते ही दिल्ली पुलिस, फायर ब्रिगेड और बम डिस्पोजल स्क्वाड की टीमें तुरंत सक्रिय हो गईं.
जिन स्कूलों को धमकी कॉल आई, उनमें लॉरेटो कॉन्वेंट स्कूल (दिल्ली कैंट), केम्ब्रिज स्कूल (श्री निवासपुरी), वेदव्यास इंटरनेशनल/वेदांत/वेयकेटेश्वर स्कूल (रोहिणी), केम्ब्रिज स्कूल (NFC), द इंडियन स्कूल (सादिक नगर), सीएम श्री स्कूल (रोहिणी), डीटीए स्कूल (INA) और बाल भारती स्कूल (रोहिणी). एयर फ़ोर्स स्कूल, लोधी रोड और सुब्रतो पार्क, केआर मंगलम स्कूल और इंडियन स्कूल शामिल है. सभी स्कूलों में बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है और प्रशासन ने अभिभावकों को तुरंत सूचित किया है.
बीते महीनों में राजधानी के स्कूलों को फर्जी धमकी कॉल्स की कई घटनाएं मिल चुकी हैं, जिनमें से अधिकांश विदेश से भेजे गए ईमेल या इंटरनेट कॉल्स के जरिए किए गए थे.
पुलिस ने बताया कि दिल्ली के कुल नौ स्कूलों में बम धमाके की धमकी भरे कॉल आए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया और संबंधित स्कूलों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई। मौके पर दिल्ली पुलिस के साथ दमकल विभाग और बम निरोधक दस्ते की टीमें तैनात कर दी गई हैं। स्कूल परिसरों की गहन जांच की जा रही है।