Delhi Crime: समयपुर बादली में पत्नी और तीन बेटियों की हत्या के बाद आरोपी पति फरार

Delhi Crime:  दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में पत्नी और तीन नाबालिग बेटियों की हत्या का आरोपी बिहार के बाढ़ के मोकिमपुर गांव का रहने वाला है। आरोपी की पहचान मुनचुन केवट के रूप में हुई है। उसने बुधवार को चंदन पार्क इलाके में अपने घर पर पत्नी और तीन बेटियों का गला रेतकर हत्या की और फरार हो गया।

मोकिमपुर गांव में केवट के बुजुर्ग माता-पिता और रिश्तेदारों ने कहा कि वो इस घटना से सदमे में हैं। उसके माता-पिता गांव में रहते हैं और खेती-बाड़ी का काम करते हैं।

एक रिश्तेदार ने कहा, “वे दिल्ली में सब्जी बेचने का काम करता था और अपने परिवार के साथ वहीं रहता था। जब हमें घटना के बारे में पता चला तो हमने फोन किया और पता चला कि मुनचुन भाग गया है। हमें घटना के पीछे का कारण नहीं पता। हो सकता है कि ये पति-पत्नी के बीच का मामला हो।”

परिवार वालों ने बताया कि केवट हर दो साल में एक बार गांव आता था। वे आखिरी बार अप्रैल में अपने परिवार के साथ एक शादी में आया था।

हत्या की खबर सुनने के बाद ससुराल के कुछ लोग मोकिमपुर पहुंचे और इस दौरान गांववालों से उनकी काफी बहस भी हुई, घटना के बाद पुलिस वाले भी गांव गए, फिलहाल आगे की जांच चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *