Budget 2026: वित्त मंत्री का बजट भाषण शुरू, 7% ग्रोथ रेट की दर से देश की आर्थव्यवस्था बढ़ी- निर्मला सीतारमण

Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार (1 फरवरी 2026) को लगातार नौवां बजट पेश कर रही हैं। देश के संसदीय इतिहास के लिए ये एक रिकॉर्ड है। ‘विकसित भारत’ के विजन को पूरा करने की दिशा में साल 2026-27 के बजट को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। देश का हेल्थ सेक्टर भी इस बजट से काफी उम्मीदें लगाए बैठा है। हेल्थ बजट को बढ़ावा देने के साथ स्वास्थ्य कार्यक्रमों के लिए अतिरिक्त फंड तक, देश के मेडिकल सिस्टम को और मजबूत करने से लेकर गंभीर बीमारियों के इलाज को सस्ता और आसान बनाने की योजनाओं तक, पूरे देश को इस बजट से कई सारी उम्मीदें हैं।

वित्त मंत्री का बजट भाषण शुरू हो गया है। केंद्रीय बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, ‘माघ पूर्णिमा और गुरु रविदास जयंती के पावन अवसर पर मैं बजट पेश कर रही हूं. भारत में पिछले साल आर्थिक स्थिति अच्छी रही है.’ ‘पीएम मोदी के नेतृत्व में कई तरह के बदलाव किए गए हैं. आत्मनिर्भरता हमारी अर्थव्यवस्था का मूल मंत्र है. सरकार के फैसलों से हमने नागरिकों को लाभ पहुंचाने का भी पूरी कोशिश की है. 7 फीसदी ग्रोथ रेट की दर से देश की आर्थव्यवस्था बढ़ी है’।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *