Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। उन्होंने पटना में विधानसभा परिसर पहुंचकर अपना पर्चा भरा। इस दौरान जेडीयू और एनडीए के कई वरिष्ठ नेता और विधायक भी मौजूद रहे।
नामांकन दाखिल करने के बाद नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ बैठक की और आगामी चुनावी रणनीति पर चर्चा की, जेडीयू नेताओं ने विश्वास जताया कि राज्यसभा चुनाव में पार्टी को पूरा समर्थन मिलेगा और उम्मीदवार की जीत तय है।
बिहार में राज्यसभा की रिक्त सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं, विभिन्न दलों के नेता लगातार बैठकों और रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं। इस बीच नीतीश कुमार का नामांकन दाखिल करना राज्य की राजनीति में एक अहम घटनाक्रम माना जा रहा है। राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है और आने वाले दिनों में अन्य दलों के उम्मीदवार भी अपने नामांकन दाखिल कर सकते हैं।
सीएम नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि नीतीश कुमार का कार्यकाल स्वर्णिम रहा। बिहार की जनता ही नहीं पूरे देश को उनका कार्यकाल याद रहेगा। हमलोग नई पारी की शुभकामना देते हैं।
बिहार विधानसभा में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवार अपना नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया है। सीएम नीतीश कुमार, नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर, उपेंद्र कुशवाहा और शिवेश कुमार ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल कर दिया। गृह मंत्री अमित शाह, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, मंत्री विजेंद्र यादव, विजय चौधरी समेत भाजपा-जदयू के कई वरिष्ठ नेता नामांकन कार्यक्रम में शमिल हुए। कुछ देर बाद सभी नेता विधानसभा से निकल गए। वहीं गृह मंत्री अमित शाह भाजपा के विधायकों और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करने के लिए स्टेट गेस्ट हाउस पहुंचे चुके हैं।