Jagannath Yatra: भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में शामिल हुए डिप्टी सीएम विजय सिन्हा

Jagannath Yatra: बिहार की राजधानी पटना में पारंपरिक रीति रिवाज और जुलूस के साथ भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली गई, पटना के वीरचंद पटेल रोड पर श्रद्धालुओं ने रथ को खींचा।

डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा इस मौके पर रथ यात्रा में शामिल हुए, इस मौके पर विजय कुमार सिन्हा ने कहा क “जगन्नाथ यात्रा को लेकर पूरे देश में उत्साह है। हम कामना करते हैं कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पूरे भारत को विकसित भारत की दिशा में आगे बढ़ने की ऊर्जा मिले। हम रथ यात्रा के लिए देश के लोगों को शुभकामनाएं देते हैं।”

डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि “यह महाप्रभु जगन्नाथ जी का रथ यात्रा में पूरे देश के अंदर उत्साह है। देश के माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी, देश के गृह मंत्री भाई अमित शाह जी सब लोग भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद से पूरा भारत सुख, समृद्धि और विकसित भारत, विकसित बिहार के सपने को साकार करने की असीम ऊर्जा हमें मिले यही कामना है और हमारी शुभकामना है इस रथ यात्रा पर पूरे देशवासी और बिहारवासियों को।”

श्रद्धालुओं का कहना है कि “प्रभु जी की महिमा इतनी है कि हम जो भी हम दो भी प्रभु से मांगते हैं हमें बिना मांगे मिल जाता है, जगन्नाथ प्रभु के जो भी यात्रा में मान्यता है कि हम जो चारों धाम की यात्रा जो करते हैं परिक्रमा जो हम लगाते हैं। वो चारों धाम की यात्रा हमें यहां पर प्राप्त हो जाती है।”

इसके साथ ही कहा कि “रथ यात्रा बहुत अच्छे तरीके से चल रही है। हम यहां रथ यात्रा में पार्टिसिपेट किए ये बहुत ही अच्छी बात है। हमें बहुत ही खुशी हुई और ये रथ यात्रा इसलिए किया जाता है, क्योंकि भगवान जगन्नाथ अपने सभी भक्तों के उद्धार के लिए यात्रा निकालते हैं। जिसके लिए वो सात से आठ दिन का यात्रा करते हैं। मनोकामना पूरी करने के लिए जगन्नाथ जी की पूजा नहीं की जाती है, आपको इस भौतिक संसार के बंधन से फ्री होने के लिए आपको जगन्नाथ दी से मिलने के लिए जाना होता है।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *