Main Vaapas Aaunga: निर्माता-निर्देशक इम्तियाज अली की आगामी फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ का टीजर और पहली झलक आज रिलीज की गई है। यह एक लव स्टोरी है, जिसमें पार्टीशन से पहले और बाद के दो समयकाल की कहानी को दिखाया गया है।
इम्तियाज अली की अधिकांश फिल्मों की तरह ‘मैं वापस आऊंगा’ की कहानी भी दो अलग-अलग टाइम ड्यूरेशन पर आधारित है। दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना और शरवरी वाघ स्टारर इस फिल्म की पहली झलक सामने आने के बाद अब इसको लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ गई हैं, छोटा सा टीजर भले ही फिल्म को लेकर कोई खास जानकारी साझा नहीं कर रहा है लेकिन इस टीजर ने फैंस को इमोशनल जरूर कर दिया है. फिल्म में दिलजीत दोसांझ और शरवरी वाघ की खूबसूरत बॉन्डिंग देखने को मिल रही है।
इम्तियाज अली भारतीय सिनेमा में यूनिक किस्म की लव स्टोरी लेकर आते रहे हैं, अब वह मैं वापास आऊंगा में प्यार, बिछड़ने और यादों की ऐसी कहानी लेकर आ रहे हैं जो दर्शकों के दिलों को छूने वाली है. इसके टीजर से ही इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है.
फिल्म के टीजर में दिलजीत, शरवरी और नसीरुद्दीन शाह के किरदारों की झल्कियां नजर आई हैं. इसकी खास बात ये है कि इसमें नसीरुद्दीन शाह ने एक सिख शख्स का रोल प्ले किया है. इसके अलावा फिल्म में वैदांग रैना भी नजर आएंगे, साथ ही फिल्म का ये टीजर म्यूजिकल है जिसमें ए आर रहमान और इरशाद कामिल की जुगलबंदी की तारीफ की जा रही है.
टीजर पर रिएक्ट करते हुए एक शख्स ने लिखा- रणबीर के बाद इम्तियाज का नया फेवरेट दिलजीत दोसांझ है. एक दूसरे शख्स ने लिखा- इम्तियाज तो इम्तियाज ही हैं. रहमान तो रहमान ही हैं. इरशाद तो इरशाद ही हैं. एक और पोएटिक फिल्म देने के लिए इम्तियाज अली का शुक्रिया. वहीं एक दूसरे शख्स ने लिखा- मुझे ये देखकर अच्छा लग रहा है कि लोग एक बार फिर से इम्तियाज अली का समर्थन कर रहे हैं. फिलहाल अभी इस फिल्म की रिलीज में समय है. इसे थियेटर्स में 12 जून 2026 को रिलीज कर दिया जाएगा
APPLAUSE ENTERTAINMENT – IMTIAZ ALI'S NEXT FILM: 'MAIN VAAPAS AAUNGA' TEASER OUT NOW – 12 JUNE 2026 RELEASE IN CINEMAS… #ImtiazAli returns with a story of love and longing… Titled #MainVaapasAaunga, the film stars #DiljitDosanjh, #NaseeruddinShah, #VedangRaina, and #Sharvari.… pic.twitter.com/ciXgzAgAi8
— taran adarsh (@taran_adarsh) March 13, 2026