CSK: आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन ने हाल ही में खत्म हुए आईसीसी टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के लिए संजू सैमसन और शिवम दुबे की जमकर तारीफ की। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि इन दोनों बल्लेबाजों का बेहतरीन फॉर्म लीग में भी जारी रहेगा और वे सीएसके के लिए शानदार प्रदर्शन करेंगे।
चेन्नई सुपरकिंग्स सीईओ काशी विश्वनाथन ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि भारतीय टीम ने लगातार दो बार विश्व कप जीते हैं और हम इसलिए भी खुश हैं क्योंकि सीएसके के हमारे दो खिलाड़ियों संजू सैमसन और शिवम दुबे ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया… इससे बहुत आत्मविश्वास मिलता है कि वे हमारी टीम सीएसके के लिए भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे..”
“मेरे हिसाब से वे (धोनी) सभी मैच खेलेंगे…उनका रोल एक क्रिकेट से जुड़ा फैसला है जो क्रिकेट एडमिनिस्ट्रेशन लेगा, मैनेजिंग एडमिनिस्ट्रेशन नहीं। इसलिए, वे बैटर, कीपर-बैटर, इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलेंगे या नहीं, यह वही तय करेंगे…”
सीईओ ने यह भी बताया कि भारत और सीएसके के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के 19वें संस्करण में सभी मैच खेल सकते हैं, लेकिन टीम ने अब तक फैसला नहीं किया है कि उनकी भूमिका क्या होगी? इंडियन प्रीमियर लीग 2026-28 मार्च से शुरू होगी